सूरजपुर ब्रेकिंग:- दो बाइक की आमने सामने की टक्कर, तीन घायल

सूरजपुर/ जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केशवनगर में एस नेशनल हाइवे 43 पर गुरुवार सुबह 11 बजे दो तेज रफ्तार बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में दोनो बाइक पर सवार घायल हो गए।और दोनो बाइक बुरी तरह क्षतिग्रत हो गए हैं।
इस घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग की टीम के प्रधान आरक्षक पंकज ठाकुर,आरक्षक शक्ति इलेवन,वाहन चालक जीत लाल के द्वारा मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहां घायलों का इलाज जारी है।
घटना में घायल बाइक सवार बैकुंठपुर जिला कोरिया के मझगवां निवासी बताए जा रहे हैं।
