भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा पखवाड़ा दिवस . इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण एवं फल वितरित किया

सूरजपुर / जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिला चिकित्सालय सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर फल वितरण और पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया।
इसी कड़ी में, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष महबुल्ला रजा,के नेतृत्व में और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इजरायल खान,और इकबाल खान की उपस्थिति में जिला चिकित्सालय जाकर मरीज और उनके परिजनों में फल वितरण सहित विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण और बच्चों को स्टेशनरी वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए।
भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा शहर मंडल अध्यक्षों और विभिन्न पदों पर आसीन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत फल वितरण वृक्षारोपण समेत कई कार्यक्रमों में भाग लिया। . इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जफर सिद्दीकी,जब्बार अली, अताउल हक़, कबाद अली,हसनैन रज़ा,राजु अंसारी, महामंत्री इंजेमामूल हक,हसन अंसारी मण्डल अध्यक्ष विश्रामपुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
