पतंजलि योग समिति द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की विशेष सात दिवसीय शिविर में कराया गया योगाभ्यास
सूरजपुर/ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अधीना सलका जिला सूरजपुर छ.ग. राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कार्यक्रम आधिकारी श्रीमती रीता गिरी के नेतृत्व में प्राथमिक शाला नवापारा बैजनाथ पुर (ब) में आयोजित सात दिवसीय शिविर के पंचम दिवस प्रातः कालीन योग सत्र योग प्रशिक्षक/जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति सूरजपुर के राम प्रताप राजवाड़े द्वारा कराया गया योगाभ्यास। राजवाड़े ने बताया कि नियमित योगाभ्यास करने से शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।योग से सकारात्मक ऊर्जा संचार होने से हमारी उत्पादकता एवं कार्यक्षमता बढ़ जाती है।विद्यार्थियों के स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए मुद्रा विज्ञान एवं योग कराया।
केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय द्वारा योगासन को खेल का मान्यता मिलने से अब अन्य खेल की तरह योगासन स्पोर्ट्स में भी भाग लेकर अपना कैरियर बना सकते हैं। सूरजपुर जिले से राष्ट्रीय स्तर पर 12 दिसंबर 2024 से होने वाले 5th सीनियर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 तुमकुर कर्नाटक के लिए उम्र 45से 55वर्ष आयु वर्ग (पुरुष) में रामप्रताप राजवाड़े एवं महिला में वेदमती साहू का चयन होने से लोगों में काफी हर्ष है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय सेवा इकाई के अधिकारी रीता गिरी, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रामप्रताप राजवाड़े,पतंजलि सहयोग शिक्षक प्रदीप पैकरा एवं शैलेन्द्र राजवाड़े, ग्रामीणों का एवं NSS के बालिकाओं का भरपूर सहयोग रहा।
