IMG-20241130-WA0005

समर्थ सूरजपुर अंतर्गत विषय विशेषज्ञों की ब्लूप्रिंट एवं प्रश्न पत्र निर्माण संबंधी कार्यशाला सम्पन्न

सूरजपुर – संभाग आयुक्त हेमंत उपाध्याय एवं जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के निर्देशन में सूरजपुर जिले में समर्थ सूरजपुर योजना अंतर्गत विषय विशेषज्ञों की ब्लूप्रिंट एवं प्रश्न पत्र निर्माण की कार्यशाला संपन्न हुई । इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ की टीम एवं विकासखण्ड समन्वयक सम्मिलित हुए । नवीन ब्लूप्रिंट एवं ब्लूप्रिंट के आधार पर प्रश्न निर्माण अलग-अलग शैक्षिक उद्देश्यों के आधार पर कैसे किया जाए,इसकी विस्तृत चर्चा की गई । कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉक्टर निशा सिंह एनसीईआरटी परख के द्वारा प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर ने ब्लूप्रिंट की बारीकीयों से प्रतिभागियों को अवगत कराया तथा वन नेशन, वन क्वेश्चन पेपर के कॉन्सेप्ट पर विस्तृत व्याख्यान दिया । प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर प्रश्न निर्माण कर कार्यशाला में अपनी सक्रिय सहभागिता का प्रदर्शन भी किया । कार्यशाला में श्रीमती सुचिता खलखो और मुरलीधर चक्रधारी ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!