IMG-20241130-WA0007

मा.शा.कोट में बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश

सूरजपुर-पूर्व ना.शा.कोट ,संकुल केंद्र-कोट,विकासखंड रामानुजनगर जिला-सूरजपुर में शनिवार बस्तामुक्त दिवस के दिन विद्यालय प्रांगण में बच्चों व शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाया।संस्था के शिक्षक उमाशंकर साहू ने बताया कि बच्चों को सामुदायिक सहभागिता व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह स्वच्छता अभियान चलाया गया ताकि बच्चे एक दूसरे का सहयोग करने,अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
संस्था के प्रधान पाठक राधेश्याम साहू ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के परिकल्पना स्वच्छ भारत के तहतस्वच्छ भारत के उद्देश्य को हासिल करने के लिए आज स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता की थीम पर स्वच्छता के लिए श्रमदान के साथ आज मानव शृंखला बनाकर सामूहिक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करना है, जिसमें वृक्षारोपण एक प्रमुख गतिविधि है। यह पहल, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ और हरित भारत को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों का एक हिस्सा है।
साफ-सफाई एक अच्छी आदत है, स्वच्छ पर्यावरण और आदर्श जीवन शैली के लिये हर एक को यह आदत बनानी चाहिये। “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है” इसी के मद्देनजर देश में स्वच्छता की महती आवश्यकता को देखते हुए हमारे प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान शुरु किया। हमें ये समझना चाहिये कि ये केवल हमारे प्रधानमंत्री का कार्य नहीं है, बल्कि समाज में रहने वाले हर इंसान की जिम्मेदारी है। हम सब के स्वस्थ जीवन के लिये इस अभियान में हमें कंधे से कन्धा मिलकर भाग लेना चाहिये। इसकी शुरुआत घरों, स्कूलों, कालेजों, समुदायों, कार्यालयों, संस्थानों से हो जिससे कि देश में व्यापक स्तर पर स्वच्छ भारत क्रांति हो। हमें खुद को, घर, अपने आसपास, समाज, समुदाय, शहर, उद्यान और पर्यावरण आदि को रोज स्वच्छ रखने की जरुरत है।कार्यक्रम में संस्था के प्रधानपाठक राधेश्याम साहू, शिक्षक अनिल कुमार साहू,खेलसाय पोर्ते, उमाशंकर साहू,प्रधान पाठक प्राथमिक शाला नागेंद्र कुमार यादव,शिक्षिका श्रीमती जानकी सिंह, सफाई कर्मी वीरेन्द्र सिंह, रसोइया श्रीमती सुशीला, शांति,सुखमनिया,हीरामनी सहित बच्चे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!