प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसदेई में शुरू हुआ स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’
बसदेई- भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देश एवं संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का आयोजन जिले में किया जा रहा है।
कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के डी पैंकरा के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान का शुभारंभ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसदेई में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती योगेश्वरी लक्ष्मण राजवाड़े संस्था प्रभारी मीना सोनी एवं डॉक्टर ऋचा जैन जी के द्वारा शुभारंभ किया गयाl आज से 2 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम पूरे भारत में संचालित। होगा इसमें नेत्र जांच किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एनीमिया, सिकल सेल रोग,टीकाकरण और पोषण आहार संबंधी जांच एवं परामर्श दी जाएगी। गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं मुख कैंसर के बारे में जानकारी दी जाएगी।
संचारी रोगों की जांच एवं उपचार के तहत टी.बी. और कुष्ठ रोग की जांच, गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान, परामर्श एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित की जाएगी। ‘योग एवं आयुष सेवाएं’, डॉक्टर मुकेश गुप्ता जी के द्वारा प्रदान की जाएगी l इस अभियान का उद्देश्य यही है कि ‘घर पर नारी स्वस्थ रहेगी, तभी स्वस्थ और सशक्त परिवार की परिकल्पना पूरी होगी। स्वस्थ परिवार से सुदृढ़ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।’ आज इस कार्यक्रम में 160 मरीजों एवं एम टी मितानिनों का स्वास्थ्य परीक्षण बीपी शुगर जांच किया गया l
*महिलाओं का हुआ नेत्र परीक्षण*
स्वस्थ् नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत नेत्र सहायक अधिकारी मारुति नंदन चक्रधारी के द्वारा 55 महिलाओं का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें 6 लोगों को निः शुल्क चश्मा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती योगेश्वरी लक्ष्मण राजवाड़े जी के हाथों वितरण किया गया l
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी मीना सोनी एम. ओ .डॉ ऋचा जैन आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश गुप्ता मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट यशवंत थवाईत फार्मासिस्ट प्रियंका घोष मनीष दीपक साहू स्टॉफ नर्स सुमेश्वरी रजवाड़े l अन्नू चक्रधारी नीलेश साहू विजय राय मोहर लाल आरती झरिया एवं बसदेई सेक्टर के समस्त मितानिन का विशेष सहयोग रहा l
