20250913_192958-COLLAGE~2

राज्य कर्मचारी संघ जिला सूरजपुर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया .

सूरजपुर/ राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमान अरुण तिवारी तथा प्रदेश महामंत्री श्रीमान अश्वनी चेलक के निर्देशानुसार संभागीय अध्यक्ष श्रीमान मो. सऊद मोहम्मद अंसारी के अनुशंसा पर श्री निर्मल भट्टाचार्य जिला अध्यक्ष सूरजपुर के द्वारा राज्य कर्मचारी संघ जिला सूरजपुर का विस्तार किया गया।

जिसमें श्रीमती संगीता नंदी पदनाम व्याख्याता (अंग्रेजी) सेजस विश्रामपुर को राज्य कर्मचारी संघ जिला सूरजपुर का जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ)तथा सुनील सिंह पदनाम व्याख्याता (वाणिज्य) स्वामी आत्मानंद हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिश्रामपुर को ब्लॉक अध्यक्ष तथा दीपक कुमार वर्मा पदनाम सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला मुहारीडांड़ केशव नगर जिला सूरजपुर को ब्लॉक सचिव के पद पर नियुक्तियां करते हुए नियुक्ति पत्र दिया गया,तथा जिला स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए अन्य पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!