सूरजपुर में बड़े धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाया गया, पूरे विधि विधान के साथ क्रेन के माध्यम से प्रतिमा विसर्जित किया गया

सूरजपुर/ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाया गया सूरजपुर नगर मे तरह तरह के प्रतिमाओ के भव्य स्वागत व गणपति विरजमान किया गया और पुरे विधि विधान के साथ गणपति बप्पा को क्रेन के माध्यम से विसर्जित किया गया।
काफी वर्षो से बजरंग दल सूरजपुर के विरोध के बाद भी गणपति व दुर्गा विसर्जन को गलत तरीके से नदी के पुल से निचे फेक दिया जाता था जिससे काफी धर्म प्रेमिओ की भावना आहत होती थी परंतु इनका विरोध उच्च स्तर पर नहीं हो पा रहा था इस वर्ष गणपति विसर्जन पर बजरंग दल के अनुज साहू और प्रशासन की टीम ने मिलकर समिति को समझाया और विधि विधान से क्रेन के माध्यम से विशाल प्रतिमाओ का विसर्जन कराया गया!
और कहा जा रहा है की आगामी वर्षो मे भी इसी तरह सभी त्यौहारो को विधि विधान पूर्वक सफल बनाया जायेगा
