20250913_193550-COLLAGE

संयुक्त शिक्षक संघ भैयाथान द्वारा नव-नियुक्त बीआरसीसी सुरेंद्र दुबे का भव्य स्वागत किया गया।

सूरजपुर/ संयुक्त शिक्षक संघ भैयाथान द्वारा नव-नियुक्त बीआरसीसी सुरेंद्र दुबे का भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने कहा कि सुरेंद्र दुबे संघ के प्रथम ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में वर्षों से समर्पित होकर संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने शिक्षा गारंटी शिक्षक के रूप में कार्य प्रारंभ किया, तत्पश्चात शिक्षा कर्मी बने और वर्ष 2018 में संविलियन के बाद नियमित शिक्षक का दर्जा प्राप्त किया। निरंतर संघर्ष और संघ की मांगों के परिणामस्वरूप आज उन्हें बीआरसीसी जैसे सम्मानजनक पद पर आसीन होने का अवसर प्राप्त हुआ है।

जिलाध्यक्ष ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि दुबे शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु प्रयासरत रहेंगे तथा शिक्षकों की विभागीय समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सदैव पहल करेंगे। स्वागत , सम्मान कार्यक्रम में संघ के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी,प्रांतीय पदाधिकारी राकेश शुक्ल, शहादत अली, जिला उपाध्यक्ष गिरिवर यादव, जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह, जिला प्रवक्ता मनोज कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा सोनी, राजकुमार सिंह, राधेश्याम साहू, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी फूल साय मराबी, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह, इंदुमती सोनवानी, किरण बाला सोनी, श्रीमती गायत्री मिश्रा, दिल मोहम्मद अंसारी, कृष्णा सिंह, कृष्ण गोपाल पांडेय, शैलेश साहू, दिलीप साहू, प्रमोद दुबे, संतोष गुप्ता, ईश्वर सिंह, सुमार साय, छत्रपाल, संजय साहू, प्रदीप कुमार साहू, पूरण सिंह, सुलेमान अंसारी, जुगेंद्र सोनी, शिवम गोस्वामी, राज कुमार कुशवाहा, पंकज सिंह,श्याम सिंह, और मविजेंद्र साहू, उमेश सिदार, जयब्रत पैकरा, सर्वोत्तम पैंकरा, मनोज साहू, अशोक साहू, कमलेश्वर कुशवाहा, अजय सोनवानी, प्रमोद सिंह, जगन्नाथ सिंह, प्रेम साय, धन्नी सिंह, काली प्रसाद सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!