IMG-20250904-WA0012

संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ सूरजपुर ने जिला शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत

सूरजपुर – संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ सूरजपुर जिला इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व मे जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया एवं ग्रीष्मावकाश मे कार्य करने के कारण नियमानुसार अर्जित अवकाश को सेवा पुस्तिका मे दर्ज कराने की मांग संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ ने की | जिस पर उन्होंने आदेश जारी करने की बात कही | उन्होंने कहाँ की संकुल शैक्षिक समन्वयक की भूमिका शिक्षा गुणवत्ता मे काफ़ी अहम् होती है, वो एक कड़ी के रूप मे कार्य करते है, और सभी को मिलकर सूरजपुर जिला को शिक्षा के क्षेत्र मे अग्रणी बनाना है | इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संतोष साहू जिला कोषाध्यक्ष विनय चौरसिया, कुलदीप सिंह ब्लॉक अध्यक्ष भैयाथान, शिवनारायण सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामानुजनगर पुष्पराज पाण्डेय ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमनगर,अखिलेश पाण्डेय, सहदेव रवि, राजेश्वर साहू,दीपक झा, मुन्ना राजवाड़े, मानसाय, रामेश्वर राजवाड़े, विजय नारायण यादव, वंश बहादुर सिंह, रामलल्लू साहू,रविशंकर पाण्डेय,अशोक परसते, महेन्द्र सिंह रामदयाल सिंह सहित बड़ी संख्या मे संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!