उल्लास नवभारत साक्षरता सप्ताह एवं रजत जयंती महोत्सव 2025 का हुआ आयोजन
सूरजपुर- उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आज उल्लास नवभारत साक्षरता सप्ताह के तहत विकासखंड सूरजपुर अंतर्गत संकुल केंद्र बसदेई में साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित जन प्रतिनिधियों और कर्मचारियों द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम पर चर्चा – परिचर्चा किया गया। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती योगेश्वरी राजवाड़े एवं जनपद सदस्य श्री रामलाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी को मिलकर अपने ग्राम पंचायत को शत – प्रतिशत साक्षर करना होगा। इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोशन लाल साहू दीपक जायसवाल आशीष यादव सीमा पटेल एवं संकुल अंतर्गत समस्त शिक्षक शिक्षिकाओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी गिरवर धारी यादव बीआरपी सुदर्शन राजवाड़े और विकासखंड परियोजना अधिकारी जयराम प्रसाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधान पाठक दिनेश कौशिक के द्वारा किया गया।
