20250901_205409-COLLAGE

जिले के सहायक शिक्षकों ने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा से किया सौजन्य भेंट


सूरजपुर/ जिले के विभिन्न ब्लॉक से आये सहायक शिक्षकों ने फेडरेशन के पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में नव पदस्थ जिला शिक्षाधिकारी अजय मिश्रा से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए अपनी बहुप्रतिक्षित मांग प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के रिक्त पदों पर पदोन्नत करने की मांग किये। जिस पर उन्होंने शिक्षकों को यथाशीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

ज्ञात हो की सूरजपुर जिले में अक्टूबर 2022 के पश्चात् प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के रिक्त पदों पर पदोन्नति लंबित है जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में प्रतीक्षारत सहायक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया विगत वर्षों में की गई है जबकि सूरजपुर जिले में प्रधान पाठक के सैकड़ों पद रिक्त हैं। उन रिक्त पदों पर प्रभारी शिक्षकों के भरोसे ही शाला संचालन हो रहा है जबकि शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री ” शिक्षा गुणवत्ता अभियान ” के सफल संचालन के लिए प्राथमिक शालाओं में प्रधान पाठकों की भूमिका अहम है। शिक्षकों ने उम्मीद जताई है कि नव पदस्थ जिला शिक्षाअधिकारी शीघ्र ही सहायक शिक्षकों को दशहरा से पूर्व पदोन्नति कि सौगात देंगे।

इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व जिला मिडिया प्रभारी/ कार्य.अध्यक्ष समग्र शिक्षक फेडरेशन -राकेश सेंकराज, जिला कार्य. सदस्य / ब्लॉक सचिव भैयाथान – खुलेश्वर राजवाड़े के साथ सुनील साहू, शैलेष साहू, सोमार साय,रमेश साहू,श्याम सुंदर योगी,संत लाल सिंह,विनोद राम, विजेंद्र लकड़ा,सुशील कुमार, राम लाल यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!