20250901_175638-COLLAGE

जिला चिकित्सालय में 40 वां नेत्रदान पखवाड़ा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कपिल देव पैकरा ने बताया नेत्रदान का महत्व

सूरजपुर/कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन में,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के डी पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय में 40वां नेत्रदान पखवाड़ा बबड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर जनसमुदाय को नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए सहायक नोडल अधिकारी (अंधत्व )मुकेश राजवाड़े ने नेत्र दान के महत्व विषय पर प्रकाश डालते हुये बताया कि एक व्यक्ति के दोनों आँख का दान करने से चार व्यक्तियों को दृष्टि मिल सकती है। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा नर्सिंग विद्यार्थियों ने नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु निबंध रंगोली तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन संगोष्ठी के माध्यम से लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया गया।

आर एम ओ डॉक्टर राजेश पैंकरा ने बताया कि मृत्यु के बाद नेत्रदान करना सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से अपील किये कि नेत्रदान की प्रतिज्ञा लें और समाज को प्रकाशमय बनाने में योगदान दें।

और इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कपिल देव पैकरा ने बताया कि हम आपके नेत्र दान से किसी दृष्टिहीन व्यक्ति को दुनिया देखने का सौभाग्य मिलता है तो इससे बड़ा पुण्य कोई दूसरा नहीं हो सकता है!

इस दौरान वी एम कॉलेज और आई एन आर सी कॉलेज के 200 नर्सिंग स्टूडेंट ने भाग लिया जिसमें निबंध प्रतियोगिता में प्रथम अमृता प्रजापति द्वितीय जूही सोनी और तृतीय वेदप्रिया साहू को पुरस्कृत किया गया l रंगोली में वीं एम कॉलेज प्रथम रही। भाषण में प्रथम अंकिता द्वितीय भाग्यश्री और तृतीय स्थान पर पूजा चौहान रही प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले को प्रशस्ति प्रमाण पत्र शिल्ड प्रदान किया गया तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना सह प्रशस्ति पत्र दे कर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर जिले के समस्त ब्लॉक नोडल अधिकारीअंधत्व नेत्र सहायक अधिकारी स्टाफ नर्सिंग स्टूडेंट एवं अन्य कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान रहाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!