सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा वाद- विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सूरजपुर/कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सूरजपुर के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन में प्रदेश में सतत् रूप से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जन – जागरूक का कार्य किया जा रहा है।

तत्संबंध में सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा की महत्ता को प्रतिपादित करने संबंधी वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन आज ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का आयोजन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर के सभा कक्ष में आयोजित किया गया।
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता में विकासखंड सूरजपुर के विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं ने भाग लिया सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के पक्ष में अपनी बात रखने वाले प्रतिभागियों में प्रथम स्थान कुमारी सोनी यादव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर, द्वितीय स्थान आयुष तिवारी तेजस नवापारा सूरजपुर एवं तृतीय स्थान दीपांशु राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलफिली तथा विपक्ष में अपनी बात रखने वाले प्रतिभागियों में प्रथम स्थान संजीत टोप्पो शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर, द्वितीय स्थान सतीश सिंह सेजेस नवापारा सूरजपुर तथा तृतीय स्थान कुमारी सीमा सिंह शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर ने प्राप्त किया साथ ही सांत्वना पुरस्कार हेतु चिंटू सिंह शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर, हेमंत सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयनगर एवं हेमंत राजवाड़े शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर का चयन किया गया।
निर्णायक मंडल में श्रीमती अंजू पैकरा प्रभारी प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमरिया, अजय कुमार उपाध्याय व्याख्याता शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर तथा विवेक जायसवाल शिक्षक शासकीय ।।।पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर रहे सभी प्रतिभागियों जिन्होंने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है वे दिनांक 30 अगस्त 2025 को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर, विकासखंड परियोजना अधिकारी जयराम प्रसाद, ABEO गिरवर यादव, BRP सुदर्शन राजवाड़े, CAC बालेश्वर साहू, विकास पाण्डेय, सहदेव राम रवि तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और छात्र/छात्राओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन सहदेव राम रवि के द्वारा तथा आभार प्रदर्शन BPO जयराम प्रसाद के द्वारा किया गया।
