IMG-20250825-WA0005

प्रधान पाठक संघ के पदाधिकारियों ने नए जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा से की सौजन्य मुलाकात

सूरजपुर/ दिनांक 25.8. 2025 दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ प्राथमिक प्रधान पाठक संघ जिला सूरजपुर के पदाधिकारी द्वारा नए जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा से सौजन्य मुलाकात /भेंट कर गुलदस्ता प्रदान किया।

इस सौजन्य मुलाकात में मुख्यमंत्री गुणवत्ता वर्ष 2025-26 में प्रधान पाठकों के दायित्व के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा स्कूल में प्रधान पाठकों की जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करने का के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ प्राथमिक प्रधान पाठक संघ के संभागीय अध्यक्ष निर्मल भट्टाचार्य जिला अध्यक्ष सूरजपुर राहुल ठाकुर जिला उपाध्यक्ष सूरजपुर नागेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष सूरजपुर रमेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष सूरजपुर अब्दुल मुक्तादिर तथा महिला प्रकोष्ठ में श्रीमती कुंती मैडम श्रीमती तिलो मैडम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!