IMG-20250824-WA0009

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए अनिल पाण्डेय स्वास्थ्य मंत्री ने नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष को दी बधाई

सूरजपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यालय रायपुर में महासमिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आलोक मिश्रा के इस्तीफे के बाद नए प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ l जिसमें सरगुजा जिले कर्मठ पदाधिकारी जो 25 वर्षों से कर्मचारियों की मांगों समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन के माध्यम से आवाज बुलंद करने वाले सरगुजा जिले में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर पदस्थ अनिल पाण्डेय संघ के प्रांतीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला को निर्वाचन अधिकारी एवं डी के दानी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था । उनके उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न कराया गया ।

निर्वाचन के तत्काल बाद नए प्रांताध्यक्ष की अध्यक्षता में महासमिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें आधार बेस उपस्थिति,ओपीडी एक पाली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गईं और संघ के संरक्षक ओ पी शर्मा के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से सौजन्य मुलाकात किया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष को बधाई दी, तथा अस्पतालों में पूर्व की भांति एक पाली में संचालन के लिए सहमति व्यक्त करते हुए अन्य विभिन्न मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर समाधान का आश्वासन दिया गया।

इस बैठक में सूरजपुर जिले के जिला अध्यक्ष इंद्रसेन विश्वकर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारीगण सबीना मंसूरी,अयोध्या प्रसाद जायसवाल,वी सी पटेल अमित चौरसिया एवं रामप्रताप गुप्ता जी उपस्थित रहे,तथा नए उर्जावान प्रान्ताध्यक्ष के निर्वाचन से सूरजपुर जिले के प्रमुख पदाधिकारीगण आर पी राजवाड़े,नरेंद्र ठाकुर, मारूति नंदन,कमलेश साहू,श्याम राजवाड़े, दिनेश राजवाड़े, हेम मिश्रा,अमित सोनी,दलगर राजवाड़े, श्रवीण प्रताप सिंह,सुरेंद्र सिंह व संगठन से जुड़े सभी कर्मचारियों ने नए प्रांताध्यक्ष के नेतृत्व से खुशी व्यक्त करते हुए कर्मचारी हित में और बेहतर कार्य होने का भरोषा जाताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!