हाई स्कूल कोट में विदाई समारोह सह न्यौता भोज का हुआ आयोजन

सूरजपुर – शासकीय हाई स्कूल कोट ,संकुल केंद्र – कोट विकासखण्ड – रामानुजनगर जिला – सूरजपुर में विदाई समारोह का आयोजन कर न्योता भोज का आयोजन किया गया। उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्राचार्य कमल किशोर पाण्डेय ने बताया कि संस्था में पदस्थ व्याख्याता रमेश कुमार साहू का युक्तियुक्तकरण के कारण अन्यत्र पदस्थापना हो गया है। उन्होंने विद्यालय में हमारे साथ हमेशा ईमानदारी और मेहनत से अपने कार्य को पूरा किया। उनके द्वारा किए गए योगदान और प्रयासों का मूल्यांकन शब्दों में नहीं है ।संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता यदुवंश नारायण साहू ने कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और निस्वार्थता ने हमको काफी कुछ सिखाया है। हमें केवल किताबों से नहीं, बल्कि जीवन से भी कुछ खास सिखाया है।

व्याख्याता चांसी प्रसाद कुशवाहा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम लोग लंबे समय से साथ कार्य किये, जिस प्रकार बड़ा भाई छोटे भाई का कान खींचकर सिखाता है, उसी प्रकार उनके साथ कई खट्टे मीठे अनुभव हुए वाकई में सबका दुलारा, मिलनसार, हमेशा कुछ नया सीखने को आतुर रहता है। निश्चित ही नई पदस्थापना स्थल पर इस अनुभव को उनका लाभ मिलेगा। माध्यमिक शाला के शिक्षक राधेश्याम साहू ने बताया कि रमेश साहू जी कर्तव्यनिष्ठ, हर कला में माहिर थे। उनके रहने पर हम लोग हर कार्य के लिए निश्चिंत रहते थे। उनके उज्जवल भविष्य व नवीन पदस्थापना स्थल के लिए संयुक्त विद्यालय परिवार की ओर से ढेर सारी व शुभकामनाएं। आज के कार्यक्रम में प्राचार्य कमल किशोर पाण्डेय, व्याख्याता यदुवंश नारायण साहू, चांसी प्रसाद कुशवाहा, तारकेश सिंह, जन शिक्षक शिवलाल सिंह, माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक बाबुलाल साहू, शिक्षक राधेश्याम साहू, खेलसाय पोर्ते, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक नागेन्द्र प्रसाद यादव, सहायक शिक्षक हुकुम प्रसाद सहित श्रीमती सुखमनिया, श्रीमती हीरामनी, श्रीमती सुशीला, श्रीमती शांति व संयुक्त विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे।
