IMG-20250825-WA0025

गणेश चतुर्थी पर पूर्व घोषित अवकाश निरस्त करने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद .

सूरजपुर/ जिले में गणेश चतुर्थी पर पूर्व घोषित शासकीय अवकाश को संशोधित आदेश जारी कर कलेक्टर द्वारा निरस्त किए जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आज कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया और श्री गणेश चतुर्थी पर पूर्व घोषित अवकाश को यथावत रखने की मांग की गई है।

27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूर्व घोषित अवकाश को निरस्त करते हुए 3 सितम्बर कर्मा (ढोल ग्यासर) पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था।

ज्ञापन सौंपने पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए बताया की यह पहली बार हुआ है जब गणेश चतुर्थी का अवकाश प्रशासन ने आदेश जारी कर निरस्त किया है,जबकि मिली जानकारी अनुसार पड़ोसी जिलों में 27 अगस्त को अवकाश घोषित है, श्री गणेश चतुर्थी सनातनियों का एक प्रमुख त्यौहार है जिस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और दूसरे दिन भगवान की स्थापना होती है ऐसे में अवकाश निरस्त होने से हिंदू समुदाय में निराशा है।

ज्ञापन सौंपने वालों में विहिप जिला मंत्री दिनेश साहू, बजरंग दल जिला सह संयोजक अनुज साहू, विहिप नगर मंत्री विक्की कोसरिया, आकाश साहू,अंशु कसेरा,सत्यम साहू, शानू साहू,आर्यन गुप्ता, प्रिंस साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!