संकुल केंद्र – कोट में पालक शिक्षक सम्मेलन सम्पन्न
सूरजपुर – संकुल केन्द्र कोट विकास खण्ड रामानुजनगर में शासन के निर्देशानुसार पालक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती जी की आरती व पूजन के साथ की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम के वरिष्ठ जगनारायण सिंह , शिक्षाविद धर्मसाय सिंह व संकुल प्राचार्य कमल किशोर पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे व्याख्याता चांसी प्रसाद कुशवाहा ने पालकों को सम्मेलन के महत्व को बताते हुए शासकीय स्कूलों की महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डाला। संकुल प्राचार्य ने विद्यालय की गतिविधियों के साथ भविष्य की योजनाओं से पालकों को अवगत कराते हुए बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। संकुल समन्वयक शिवलाल सिंह ने शासन की विभिन्न योजनाओं विद्यालयीन समय सारणी से अवगत कराया। वरिष्ठ व्याख्याता सुरेन्द्र खरे, यदुवंश नारायण साहू, शिक्षक राधेश्याम साहू, प्रधान पाठक नागेन्द्र यादव, निर्मल प्रसाद, स.शिक्षक लक्ष्मी ठाकुर ने चर्चा के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई में घर के वातावरण को बेहतर बनाने, बच्चों की समझ और हिचक को दूर करने, प्रगति परीक्षा परिणाम की समीक्षा, तथा शनिवार को बस्तामुक्त गतिविधि आधारित शिक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण,पोषण की जानकारी, न्यौता भोजन,आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित समस्याओं व समाधान ,विभिन्न प्रतियोगी
परीक्षाओं, छात्रवृत्तियों और विभागीय योजनाओं , पास्को एक्ट 2012 के तहत बाल संरक्षण कानून की जानकारी दी और पालकों को डिजिटल शिक्षा प्लेटफार्म जैसे दीक्षा
ऐप, ई-जादुई पिटारा, डिजिटल लाइब्रेरी आदि के उपयोग से भी अवगत कराया। इस अवसर पर जगनारायण सिंह, धर्मसाय, कमल किशोर पाण्डेय, सुरेन्द्र खरे, यदुवंश नारायण साहू, चांसी प्रसाद कुशवाहा, तारकेश सिंह, अनुरंजन टोप्पो, बाबुलाल साहू, राधेश्याम साहू, खेलसाय पोर्ते, उमाशंकर साहू, नागेन्द्र यादव , हुकुम प्रसाद, लक्ष्मी ठाकुर, निर्मल प्रसाद, नंदलाल सिंह, रूपनारायण साहू, श्रीमती जानकी सिंह, श्रीमती उर्मिला रवि, श्रीमती सुखमनिया, श्रीमती सुशीला, श्रीमती, शांति सहित सैकड़ों पालकगण उपस्थित रहे।
