संकुल केतका में पालक शिक्षक बैठक सम्पन्न
सूरजपुर – विकास खण्ड सूरजपुर के संकुल केतका में संकुल स्तरीय पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरा अनुसार मां सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उक्ताशय की जानकारी देते हुए संकुल समन्वयक राकेश शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के मार्गदर्शन में जिले के समस्त संकुलों में एक साथ पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में संकुल केतका में भी पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया।स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पालकों की गरिमामयी उपस्थित में शासन द्वारा निर्धारित बारह बिंदुओं पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों की पढ़ाई में घर के वातावरण को बेहतर बनाने, बच्चों की समझ और हिचक को दूर करने, प्रगति परीक्षा परिणाम की समीक्षा, तथा शनिवार को बस्तामुक्त गतिविधि आधारित शिक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण,पोषण की जानकारी, न्योताभोज,आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित समस्याओं व समाधान,विभिन्न प्रतियोगी
परीक्षाओं,छात्रवृत्तियों और विभागीय योजनाओं,पास्को एक्ट 2012 के तहत बाल संरक्षण कानून की जानकारी दी और पालकों को डिजिटल शिक्षा प्लेटफार्म जैसे दीक्षा
ऐप, ई-जादुई पिटारा, डिजिटल लाइब्रेरी आदि के उपयोग शासन की योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।
जनप्रतिनिधिगण सरपंच लाछा श्रीमती इन्जोरिया सरपंच केतका फुलमेत कोराम,उप सरपंच बाबूलाल पंच रामकेश्वर टेकाम,कमल,कमल कोराम, टेकराम, देवकुमारी, जनमेत, गणमान्य नागरिक राजपाल कोराम,दिलावर खान,मोती प्रसाद ने संबोधित करते हुए पालकों से अपने बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित करते हुए संकुल क्षेत्र के विद्यालयों के छात्रों के नवोदय विद्यालय, एकलव्य विद्यालयों में चयन व बोर्ड परीक्षा परिणाम पर संतोष व्यक्त करते हुए शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हेतु पालकों और शिक्षकों बीच परस्पर सहयोग एवं समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।नशा को समाज की प्रगति में सबसे बड़ा बाधक बताते हुए पूर्ण साक्षर ग्राम बनाने में सभी से सहयोग की अपील करते हुए समाज की प्रगति के लिए सबको शिक्षित करने पर जोर दिया।आज के कार्यक्रम में प्राचार्य एम एस सांडिल्य, संकुल प्रभारी शिवमंगल सिंह,मनमोहन सिंह , प्रदीप त्रिपाठी, उग्रसेन केशरी, दुर्गा प्रसाद,सरस्वती पैकरा,इस्माइल खलखो,पूजा विश्वकर्मा, अशोक कुमार,रामकुमार सिंह राहुल ठाकुर देवशरण सिंह,राजलाल प्रजापति, कामेश्वर प्रसाद मुकेश साहू, मनोज प्रधान, अनिल, रूपेश साहू,शिवचरण,भूपेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।
