20250729_152136-COLLAGE

सूरजपुर ब्रेकिंग:-चिरमिरी से अंबिकापुर जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी चार घायल

सूरजपुर/ जयनगर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 43 पर चिरमिरी से आ रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई।

मंगलवार दोपहर के समय चिरमिरी बहेरा दफाई निवासी भूरा सिंह, श्रद्धा सिंह, सीता देवी, बिंदु सिंह,अपने परिजन जो अंबिकापुर में डॉक्टर है उनसे मिलने बोलेरो से जा रहे,आत्मानंद स्कूल जयनगर के पास बोलेरो वाहन नियंत्रित होकर पलट गई जिससे वाहन में बैठे लोगों को चोटें आई हैं, लेकिन कोई गंभीर चोट या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ,

घटना की सूचना मिलते हाईवे पेट्रोलिंग टीम के प्रधान आरक्षक पंकज ठाकुर, परमेंद्र शर्मा चालक, आरक्षक शक्ति, ने घायलों को तुरंत मदद पहुंचाई और तत्काल विश्रामपुर चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!