20250729_133606-COLLAGE~2

सूरजपुर ब्रेकिंग:-ग्राम नैनपुर में 70 वर्षीय वृद्ध की टांगी मारकर हत्या

सूरजपुर/ जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नैनपुर में मंगलवार को टांगी से मारकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गयी.मृतक की पहचान गांव के ही बुधराम के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने बताया की रात के लगभग 1से 2 बजे के बीच गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा इस हत्या को अंजाम दिया गया।

लोगों ने बताया की रात में गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में एडमिट कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस मामले की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!