20250729_165524-COLLAGE~3

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस ने किया विशाल धरना प्रदर्शन एवं सड़क चक्का जाम

सूरजपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अ.वि.) के प्रदेश महासचिव सैय्यद आमिल एवं कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने प्रभावित क्षेत्रवासियों के साथ सूरजपुर अनुविभागीय अधिकारी को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा है वर्तमान परिदृश्य में शहर में प्रकाश इंडस्ट्री से चलने वाली भारी एवं मालवाहक वाहन – हाईवा, ट्रक एवं प्रकाश इंड्रस्ट्री के वाहनो के महगंवा चौक वार्ड नंबर 02 से गुजरने एवं तेज वाहन चालन से निरंतर दुर्घटना कारित हो रही है, जिससे जन हानि के साथ-साथ शहर की सड़को की स्थिति भी खराब हो रही है। उक्त संदर्भ में पूर्व में कई बार आवेदन पत्र महोदय को प्रस्तुत किया जा चुका है परंतु आज पर्यन्त तक उचित कार्यवाही नहीं किये जाने के कारण शहर कांग्रेस कमेटी एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में महगंवा रिंग रोड में आज धरना प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस की पांच सूत्रीय मांग इस प्रकार से है:-

  1. भारी वाहनो का प्रवेश रात्रि 10 से प्रातः 06 बजे तक कराया जावे।
  2. भारी वाहनो के चलने से हुई जर्जर सड़क का मरम्मत कार्य किया जावें।
  3. यातायात नियमों का पालन करते हुए गति निर्धारण हेतु उचित प्रबंध किया जावें।
  4. चौक एवं स्कूलो के पास गति नियत्रंण हेतु स्पीड़ ब्रेकर का निर्माण कराया जावें।
  5. सड़क दुर्घटना कारित होने पर घायलो के समुचित उपचार उपलब्ध कराया जावे एवं मृत के परिवार को मुआवजा / सहायता राशि 25 लाख रूपये एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी प्रदान किया जावे।
    कांग्रेसजानों ने निम्न मांगों को लेकर प्रभावित क्षेत्र एवं सूरजपुर नगर की जनता के साथ धरना प्रदर्शन किया।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय दोषी, पूर्व AICC सदस्य सुनील अग्रवाल, कांग्रेस नेता दानिश रफीक, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विमलेश तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवेश गोयल, पार्षद पवन साहू, पार्षद पारस राजवाड़े, पार्षद प्रिंस श्रीवास्तव, अजय सोनवानी, भटगांव युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विक्की समद्दार, प्रेमनगर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर राजवाड़े, NSUI प्रदेश महासचिव कौनेन अंसारी, संजीव सेठी, पूर्व BDC बाबूलाल रजवाड़े ,BDC हरि साहू, तनवीर अहमद, मनोज साहू, गज्जू सिंह ,सरफराज ख़ान अजहर, अख्तर अंसारी, शहीद मोंटी, इम्तियाज खान, अदनान सिद्दीकी, अखलाक वारसी, वसीम ईरानी, फिरोज खान, तहसीन अकरम, अभय, सलमान अली, रमेश साहू, राजपाल कसेरा, , रजा अंसारी, राजू पाटले, सजीव कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!