20250605_213542-COLLAGE~2

गंगा दशहरा आयोजन में पहुंच नगर पालिका अध्यक्ष ने पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न स्थानों पर किया वृक्षारोपण


सूरजपुर / नगर पालिका अध्यक्ष कुसुम लता राजवाड़े सीएमओ और पार्षदों के साथ गंगा दशहरा के अवसर पर दुलही तालाब पहुंच कर पूजा-अर्चना की और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। और साथ में उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण

गंगा दशहरा सम्मिलित होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका की टीम के साथ कृष्ण कुंज और कोऑपरेटिव बैंक में जाकर वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है समाज के हर व्यक्ति से उन्होंने पौधे लगाने की अपील की

इस दौरान सीएमओ प्रभाकर शुक्ला पार्षद मंजू लता गोयल, पार्षद प्रमोद तायल, इंजीनियर बसंत जायसवाल,इंजीनियर मुद्रिका तिवारी,सुरेन्द्र राजवाड़े,संजू सोनी, शिवम साहू,कोलकाता राजवाड़े,अज्जू, दीपक पुरी,राजकुमार सोनी, प्रदीप गोयल,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!