छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला सूरजपुर की महत्वपूर्ण बैठक 8 जून को
सूरजपुर/ जिला अध्यक्ष इंद्रसेन विश्वकर्मा जी अध्यक्षता में 8 जून को संघ के जिला कार्यालय में संघ का महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया जा रहा है,जिसमें जिले के समस्त पदाधिकारी व ब्लॉक अध्यक्ष की उपस्थिति में सूरजपुर जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओ पर चर्चा कर इनके समाधान के लिए निर्णय लिया जाएगा साथ इस बैठक संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर संगठन को और सुदृढ बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा सूरजपुर जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों के आपात स्थिति में त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए बनाए गए स्वास्थ्य संवेदना समिति का भी बैठक आयोजित है जिसमें समिति को संकट ग्रस्त कर्मचारी हित में और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्षों और संगठन पदाधिकारीगण को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की गई है।
