राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बड़ी कार्रवाई . प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रिंस जायसवाल का किया सेवा समाप्त
सूरजपुर/ स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ प्रिंस जायसवाल पर हुई कार्यवाही उनका संविदा सेवा किया गया समाप्त फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज से नौकरी करने का है मामला।आयुक्त सह मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रायपुर द्वारा जारी किया गया है आदेश।
डॉक्टर प्रिंस जायसवाल जो सूरजपुर स्वास्थ्य विभाग में जिला कार्यक्रम प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे इनके विरुद्ध राज्य कार्यालय को शिकायत प्राप्त हुई थी जिसकी जांच में फर्जी दस्तावेज पाए गए इसके आधार पर इनका सेवा समाप्त कर दिया गया इस मामले में इनको पर्याप्त सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया उसके बाद भी डॉक्टर प्रिंस जायसवाल द्वारा कोई संतोषप्रद साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया।
डॉ. प्रिंस जायसवाल द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में सेवारत रहते हुए भी राज्य कार्यालय द्वारा जारी विज्ञापन में फर्जी, कूटरचित दस्तावेजों को प्रस्तुत कर जिला कार्यक्रम प्रबंधक के पद में नियुक्ति पाने का प्रयास किया गया। इस कृत्य को मानव संसाधन नीति 2018 का उल्लंघन माना गया। और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 सामान्य (1) एवं संविदा सेवा नियम 2012 का भी उल्लंघन माना गया।
इसके बाद उनकी संविदा नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए सेवा समाप्त कर दिया गया।
इस मामले में शिकायतकर्ता संजय जायसवाल ने कहा मेरी शिकायत पर कार्यवाही करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ ने डॉ. प्रिंस जायसवाल की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। बार-बार अवसर दिए जाने के बावजूद उन्होंने प्रमाणित स्पष्टीकरण नहीं दिया,जिससे यह स्पष्ट हो गया कि उन्होंने शासकीय संविदा पद पाने के लिए जानबूझकर फर्जी डिग्री का सहारा लिया।
