*ग्राम पचीरा में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुलडोजर
कब्जाधारियों में मचा हड़कंप*
सूरजपुर/ जिले के ग्राम पंचायत पचिरा में मंगलवार को राजस्व और पुलिस की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। अतिक्रमण किए गए बड़े क्षेत्र को जेसीबी चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
बता दें कि सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री दौरा कार्यक्रम के समय ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के कई बड़े प्लॉट पर अतिक्रमण का शिकायत किया था जिस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पंचायत में अतिक्रमण अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने अभियान चलाया।
इसमें ग्राम के मुक्तिधाम मंदिर व अन्य शासकीय जमीन पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा से मुक्त कराया जिससे कब्जाधारीयों में हड़कंप मचा हुआ है।
कब्जा मुक्त कराने के बाद उक्त जमीन को ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया गया। कब्जा मुक्त कराए गए जमीन पर प्रशासन के द्वारा वृछारोपण कराया जायेगा।
अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई में राजस्व और पुलिस बल सक्रिय रहे।
