गोंगपा ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा
सुरजपुर/ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सरगुजा के संभागीय महासचिव चन्द्रदीप कोरचो ने प्रदेश के किसानों की समस्या को लेकर सरगुजा संभाग के समस्त कलेक्टरों के नाम वाड्रफनगर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कोरचो ने कहा कि प्रदेश में मानसून आगमन होने वाला है लेकिन समय पर किसानों को खाद, बीज,किसान क्रेडिड (केसीसी) उचित समय में नहीं मिल रहा है। जिसके चलते सरगुजा संभाग अंतर्गत बलरामपुर,सुरजपुर, सरगुजा, एवं अन्य जिलों के कृषकों की चिंता बढ़ गई है कई सहकारी समितियों के प्रबंधक किसानों को कई दिनों तक कार्यकाल का चक्कर लगवा रहे हैं। वहीं वर्तमान में सुरजपुर जिले में नकली खाद मिला है उसको लेकर किसानों में डर बनी हुई है किसानों को समय पर खाद,बीज, आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं होने पर अधिकांश किसान छोटे- बड़े दुकानों से लेने पर मजबूर होते हैं प्रदेश में कई खाद, बीज,कीटनाशक दवाओं की दुकान है किसका कोई लाइसेंस नहीं है और दुकानों पर खुले आम मिलावटी नकली खाद,बीज भोले-भाले किसानों को धड़ले के साथ बेच रहे हैं। उन्होंने शासन – प्रशासन से अपील किया कि बिना लाइसेंस वाले दुकानों पर तत्काल कार्यवाही करें। वहीं प्रदेश में मानसून आगमन होने वाला है किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जल्द सभी कृषि सहकारी समितियों पर खाद, बीज,किसान क्रेडिड (केसीसी) शीघ्र उपलब्ध कराए। ताकि किसान समय पर खेती कर सकें।
