कुदरगढ़ तेज आंधी तूफान से मची तबाही, कई दुकान हुए क्षतिग्रस्त
सूरजपुर/19/05/2025 जिले के कुदरगढ़ क्षेत्र में आए आंधी तूफान ने क्षेत्र में खूब तबाही मचाई। जिले में आज दिन में मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते तेज आंधी चलने लगी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों का बड़ा नुकसान हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार कुदरगढ़ क्षेत्र में तेज आंधी तूफान के कारण दुकानों में लगे शीट उड़कर दूर जा गिरी और क्षतिग्रस्त हो गए और गुमटियों में रखे सामान भी बिखर गए। आंधी तूफान इतना अधिक तेज था कि लोगों में अफरा तफरी मच गई, खुद को और दुकान बचाने के लिए इधर से उधर भागते दिखाई दिए।
