राज्य वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमेन डॉ सलीम राज के मुख्यातिथ्य में होगा सद्भावना ग्राम तकिया में उर्स का समापन
अंबिकापुर/ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अम्बिकापुर के सद्भावना ग्राम तकिया में सालाना उर्स का आयोजन उर्स कमेटी के द्वारा दिनांक: 20,21,22 मई 2025 को उल्लासपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के सेक्रेटरी इरफ़ान सिद्दीकी के द्वारा बुलाई गई बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जशपुर जिला प्रभारी मो०इसराईल,मदरसा बोर्ड के पूर्व सदस्य जुल्फेकार कादरी, अल्पसंख्यक प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य इक़बाल खान,सहित सद्दाब रिजवी,एवं कमेटी के अन्य लोगों की विशेष उपस्थिति में चर्चा उपरांत बैठक सम्पन्न हुआ।
उर्स शरीफ के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन डॉ सलीम राज के आगमन को लेकर विशेष तैयारियां के सम्बंध में चर्चा की गई। समापन समारोह डॉ सलीम राज के करकमलों द्वारा सम्पन्न होगा। साथ मे वक़्फ़ बोर्ड के सदस्य फैसल रिजवी भी उपस्थित होंगे, उर्स कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन कमेटी के सचिव इरफान सिद्दीकी करेंगे। सलाना उर्स समापन कार्यक्रम समारोह में खास मेहमान बतौर रौनके स्टेज मुख्य रूप से सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज हस्तस्लिप बोर्ड के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मो० इसराईल,मदरसा बोर्ड पूर्व सदस्य जुल्फेकार कादरी,विशेष आमंत्रित सदस्य गुलाम नबी अंसारी,प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सदस्य इक़बाल खान, रिटायर्ड कमांडेड, अब्दुल जब्बार अंसारी, मो० कलीम खान (अधिवक्ता)सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच उर्स समापन कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।
