तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर भालू का हमला महिला की मौत
सूरजपुर/ जिले के ग्राम पंचायत चिकनी में तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक महिला की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह लगभग 8 बजे की है।
फूलमती धुर्वे उम्र लगभग 32 साल सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थी। इसी दौरान एक भालू ने उस पर हमला कर दिया भालू के हमले में महिला ने वहीं दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
.ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए, और लगातार वन्यजीव हमले के बढ़ते मामले में कोई ठोस नीति बनाकर इसे रोकने के प्रयास किए जाएं।
