20250517_201732-COLLAGE

सूरजपुर में निकाली गयी तिरंगा यात्रा, “भारत माता की जय” से गूंजा शहर

सेना के सम्मान में जिले के विभिन्न स्थानों पर निकाली तिरंगा यात्रा

oplus_131074

सूरजपुर 17 मई 2025/ ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जोश शनिवार को सूरजपुर की सड़कों पर दिखाई दिया। अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा सूरजपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर निकाली गई। हर हाथ में तिरंगा था, मुट्ठीबंद हाथ उठते और जोशीली आवाज में भारत माता के जयकारे गूंज उठती।इस तिरंगा यात्रा में महिलाओं, युवाओं और प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. जोश से भरे युवाओं ने “भारत माता की जय” और “वीर जवानों की जय” नारा लगाते हुए नगर भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने भारतीय सेना के जज्बे को सलाम किया और कहा कि हम देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार हैं।
इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि तीनों सेनाओं के शौर्य और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सभी नागरिकों को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
विदित हो कि सूरजपुर जिले के सभी जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें सभी आयुवर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा में गणमान्य नागरिक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजलाल राजवाड़े, रेडक्रॉस सोसायटी सूरजपुर के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,भीमसेन अग्रवाल,मुरली मनोहर सोनी,
शशिकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल,अजय अग्रवाल,अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर एस.जयवर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू,अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती चांदनी कंवर व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी गण,नगर सेना व पुलिस बल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!