राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन निरीक्षण टीम के द्वारा अस्पतालों में मानक आधार पर निरीक्षण किया गया
सूरजपुर/ कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.डी. पैकरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ प्रिंस जायसवाल व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ उत्तम सिंह के मार्गदर्शन व जिला सलाहकार श्रीमती शुभम वास्तव संस्था प्रभारी डॉ.एम.एल.कुशवाहा के नेतृत्व में दो दिवसीय राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन निरीक्षण दल दिल्ली की टीम द्वारा 04 व 05 मार्च को भैयाथान विकासखंड के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरपानी बैजनाथपुर का मानक/बैंचमार्क अनुसार असेसमेंट किया गया। जिसमें स्वास्थ्य की बेहतर बुनियादी सुविधाएं को उपलब्ध संसाधनों के अनुसार चेकलिस्ट के आधार पर सभी गुणवत्ता का असेसमेंट किया गया इस दौरान राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक दल के डॉ.प्रेमानन्द त्रिपाठी एवं सुश्री शीबा रानी डोंडापती का स्वागत पुष्प गुच्छ व चंदन टीका से किया गया। इसके बाद बैच लगाकर विधिवत रूप से कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया,तत्पश्चात टीम अस्पताल के सभी वार्ड,कक्ष में जाकर बारीकी के साथ गुणवत्ता व मानक आधार पर निरक्षण किया गया,दूसरे दिवस राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया इस दौरान अस्पताल मे दी जाने वाली सेवाएं व मरीज़ों से फ़ीडबैक लिया गया,उपलब्ध सेवाओं,मरीज़ों के अधिकार,इनपुट, सपोर्ट सर्विसेस,क्लिनिकल सर्विसेस, इन्फ़ेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन, और आउटकम जैसे पैरामीटरों पर परीक्षण किया गये है। पूर्व-निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले अस्पतालों को प्रमाण-पत्र दिया जाता है,एनक्यूएएस कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने की है इसका मकसद, बेहतर प्रदर्शन करने वाली सुविधाओं को पहचानना और सार्वजनिक अस्पतालों की विश्वसनीयता में सुधार करना है उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान करने के पूर्व विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों पर परीक्षण किया जाता है,इनमें उपलब्ध सेवाएं, मरीजों के अधिकार,इनपुट,सपोर्ट सर्विसेज जिसका उद्देश्य बेहतर प्रदर्शन करने वाली सुविधाओं को मान्यता देना तथा समुदाय में सार्वजनिक अस्पतालों की विश्वसनीयता में सुधार करना है। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम जिसके तहत केंद्र की टीम द्वारा मूल्यांकन किया जाता है और जब स्वास्थ्य केंद्र को राज्य
द्वारा प्रमाण पत्र मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीज़ों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना अस्पतालों को आश्वासन मानक (एनक्यू संस्थाओं , इनपुट,सपोर्ट सर्विस इन्फे प्रबंधन और आउटकम मानकों पर खरा उतरने मानक प्रमाण-पत्र प्रदान जैसे उपलब्धि हासिल किया जाना होता है, दो दिवसीय निरीक्षण पूर्णता उपरांत क्लोजिंग मीटिंग के दौरान राष्ट्रीय दल ने पीएससी स्टाफ के साथ अपना अनुभव साझा किया और फिर अंत में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन टीम को स्मृति प्रतीक चिन्ह संस्था प्रभारी डॉ. मोतीलाल कुशवाहा व पीएचसी स्टाफ के द्वारा भेंट कर भावभिनी विदाई दी गई, इस दौरान जिला की एनक्युएस टीम मेम्बर्स में सुश्री शुभम श्रीवास्तव,तोपान सिंह दायमा,अमित चौरसिया, किरण साहू एवं ब्लॉक टीम में डॉ. अनुराग तिवारी, बीपीएम कंचन जायसवाल,बीईटीओ केपी रवि,बीडीएम संजू सिंह,सीएचओ इंदू सिंह,अर्चना कुशवाहा, अंकित जायसवाल, फरहा शबा,मदन आर्य,पीतांबर यादव, अमुना देवांगन सहित समस्त ब्लॉक नोडल अधिकारी,सेक्टर अधिकारी,कर्मचारियों व मितानीन कार्यक्रम के सावित्री कुशवाहा, एमटी,मितानीन सहित पीएचसी प्रभारी अधिकारी डॉ. मोतीलाल कुशवाहा चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक भोला कुशवाहा, आर बी शुक्ला,एलपी राम, सविता सिंह,वागीश चौबे फार्मासिस्ट, जेएसए गुरु नारायण, जयक्रॉस कुजूर,दीप कुमार विश्वकर्मा, अमित कुशवाहा,विनय कुशवाहा,संतोष कुमार चतुर्थ श्रेणी सहित अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे,इस दौरान आभार प्रदर्शन डॉ. अनुराग तिवारी एवं सम्पूर्ण मंच का संचालन तोपान सिंह दायमा के द्वारा किया गया।
