20250408_162642-COLLAGE~2

वार्ड क्रमांक 13 प्रगति नगर में बांस के पेड़ों में लगी आग दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद पाया काबू पार्षद पति पवन साहू की सक्रियता से बड़ा हादसा टला

सुरजपुर/8 अप्रैल- नगर के वार्ड क्रमांक 13 प्रगति नगर में दोपहर सड़क के किनारे बांस के पेड़ों में अचानक आग लग गई।आग तेजी से फैलते हुए आसपास के बड़े छेत्र को भी अपने चपेट में ले लिया दमकल की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

दोपहर लगभग 1बजे वार्ड क्रमांक 13 प्रगति नगर में सड़क किनारे लगे बांस के जंगल में आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई,सड़क पर अफरा तफरी का माहौल बन गया था। तभी किसी ने वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद पति पवन साहू को सूचना दिया साहू तत्काल मौके पर पहुंचे और दमकल की टीम को सूचना दिया और दमकल की टीम के साथ आग बुझाने में प्रयासरत दिखे,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिसे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
इस घटना में अन्य छोटे पौधों के साथ बांस के पेड़ जलकर नष्ट हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!