IMG-20241126-WA0044

धान उपार्जन केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं से किसान प्रसन्न

-धान खरीदी को लेकर कृषक घनश्याम और अशोक ने व्यक्त की अपनी खुशी

सूरजपुर/26 नवम्बर 2024/ राज्य शासन के निर्देशानुसार इस खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले में धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के मार्गदर्शन में पंजीकृत किसानों से जिले के 54 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जा रही है। सभी उपार्जन केंद्रों में समिति में द्वारा किसानों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जिससे जिले के किसान प्रसन्न है। गौरतलब है कि किसानों के उपज का वास्तविक मूल्य देने के लिए राज्य शासन द्वारा 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने और खरीदी केन्द्र में किसानों को मिल रही सुविधाओं से किसान खुश नजर आ रहे है। किसानों से समर्थन मूल्य में खरीदी कर शासन उन्हें आर्थिक रूप से संबल बना रहा है।

जिले के भैयाथान विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र भैयाथान, आए श्री घनश्याम सिंह ने बताया कि वे 80 क्विंटल धान लेकर आए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 3100 क्विंटल की दर से धान खरीदी करने पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने इसे शासन की यह बहुत अच्छा योजना बताया। जिससे सभी किसानों को बहुत अच्छा लाभ मिल रहा है। इसके अलावा इस धान उपार्जन केंद्र में धान बेचने आए श्री अशोक बताते हैं कि धान उपार्जन केंद्र में उनके पिता जी के साथ 18 क्विंटल धान लेकर आए हैं। उन्होंने धान उपार्जन केंद्र में समिति द्वारा धान खरीदी को लेकर उपलब्ध सुविधाओं को लेकर खुशी जाहिर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!