IMG-20241126-WA0033.jpg

सूरजपुर जिले के योग प्रशिक्षक एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ पर्यवेक्षक रामप्रताप राजवाडे़ ने ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ में आयोजित दिनांक 22/11/2024से24/11/2024तक राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियन शिप 2024*ट्रेडिशनल योगासन भारत सीनियर सी 45से 55 Age Group में पूरे *छत्तीसगढ़* में द्वितीय स्थान हासिल कर स्वास्थ्य विभाग एवं पूरे सूरजपुर क्षेत्र का मान बढाने के साथ ही साथ राष्ट्रीय स्तर पर 12 दिसंबर 2024 से कर्नाटक में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर अपनी जगह सुरक्षित किए हैं, जो अपने आप में इस क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
राजवाड़े ने 2009 में योग ऋषि स्वामी रामदेव महराज के सानिध्य में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार जाकर योग की दीक्षा ली है एवं विगत पंद्रह वर्षों से भटगांव क्षेत्र सहित पूरे जिले में सैकड़ों योग शिविर का आयोजन कर योग का प्रचार प्रसार एवं भटगांव में अपनी नियमित निःशुल्क योग कक्षा का संचालन कर रहें हैं। जिसमें प्रतिदिन प्रातः 5बजे से 7बजे तक योग का प्रशिक्षण देतें हैं जिससे बहुत लोग योग से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहें है। वर्तमान में राजवाड़े के नेतृत्व में पच्चीस दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भटगांव में किया गया था, जिसमें पच्चास सह योग शिक्षक प्रशिक्षार्थियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

राजवाड़े ने बताया कि हमारा मुख्य उद्वेश्य योग सेवा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना एवं योग से शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कराना है। आयुष एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने योगासन को अन्य खेल की तरह मान्यता देने से अब युवाओं में भी योग के प्रति आकर्षण बढ़ा है। मेरी उम्र अब 55 वर्ष से ज्यादा होने के कारण भविष्य में इस वर्ष के बाद अब योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाऊंगा। परन्तु मेरा सपना है कि हमारे जिले के युवाओं को योगासन स्पोर्ट्स के लिए तैयार कर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करता करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!