IMG-20250321-WA0018

नवनिर्वाचित जनपद उपाध्यक्ष का राई में हुआ भव्य स्वागत


सुरजपुर/ भैयाथान जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत राई में जोरदार स्वागत किया। उसके साथ मार्तण्ड साहू,प्रकाश दुबे,सुनील साहू,लालचंद शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। आगमन के साथ ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। गुरुवार को शाम करीब 7 बजे राई पहुंचने पर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।

पटाखे, नारेबाजी के साथ आतिशबाजी स्वागत

राई तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कुछ दूर से वे पैदल मार्च करते हुए पहुचे जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा, मुझे जनता का सेवा का मौका है, आप सभी के साथ हमेशा हर समस्या में सदैव खड़ा रहूंगा। ग्रामीणों के द्वारा कुछ समस्याएं भी रखी गई जिसपर उन्होंने अधिकारियों से मिल तत्काल समस्याओं का निदान करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!