oplus_131072
चंदन नगर मंडी में करोड़ों के भ्रष्टाचार पाए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने के लगे आरोप
सिलफिली व सोनपुर मंडी की भी जांच की मांग
शिवसेना(उद्धव गुट) ने दिया ज्ञापन
सुरजपुर/ शिवसेना (उद्धव गुट ) के जिला अध्यक्ष(ग्रामीण) हेमंत कुमार महंत ने धान खरीदी केंद्र चंदन नगर में हुए घोटाले में कार्रवाई और सिलफिली व सोनपुर उपार्जन केंद्र में जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन।
हेमंत कुमार ने आरोप लगाया की जांच के दौरान चंदन नगर धान खरीदी केंद्र में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाया गया है लेकिन अब तक अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं किया है, उन्होंने बताया की उक्त धान खरीदी केंद्र के प्रभारी वह कर्मचारी अभी तक काम कर रहे है। ऐसे में अहम सबूतों के साथ छेड़छाड़ व नष्ट कर देने की संभावना है। उन्होंने आरोप लगाया की जांच अधिकारियों के द्वारा ऐसे भ्रष्ट लोगों को शह दिया जा रहा है।
सिलफिली व सोनपुर खरीदी केंद्र में जांच की मांग .
शिवसेना जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) ने बताया कि इन धान खरीदी केंद्रों पर किसानों के साथ चर्चा के दौरान खुली लूट का मामला सामने आया है। इन धान खरीदी केंद्र में शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शासन के द्वारा निर्धारित वजन से ज्यादा लिया जा रहा है।
इतना ही नहीं, हमाली के नाम पर भी किसानों की जेब काटी जा रही है। किसानों से ही हमाली का कार्य कराया जा रहा है इसके बदले में उन्हें कोई शुल्क नहीं मिलता है। चिंता की बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारी भी ऐसे घोटाले पर मौन रहते हैं। शिकायत करने पर समय अभाव का बहाना कर पल्ला झाड़ लेते हैं।
शिवसेना प्रमुख (उद्धव गुट) जिला अध्यक्ष ग्रामीण ने कहा प्रशासन जल से जल्द इन आरोपों की जांच कर सत्यता सामने लाए अन्यथा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस मामले में खाद्य अधिकारी संदीप भगत से फोन के माध्यम से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा।
