छ. ग. प्राथमिक प्रधान पाठक संघ सूरजपुर के जिलाध्यक्ष राहुल ठाकुर एवं जिला सचिव संजय चौबे नियुक्त किए गए .
सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ प्राथमिक प्रधान पाठक संघ सरगुजा संभाग के संभागीय अध्यक्ष निर्मल भट्टाचार्य ने संघ का विस्तार करते हुए जिला सूरजपुर में जिलाध्यक्ष के पद पर राहुल ठाकुर को नियुक्ति देकर जिले में संघ की स्थापना कर दी है। राहुल ठाकुर जो कि कर्मचारियों के बीच अपनी लोकप्रियता के लिए पहचाने जाते हैं वे अक्टूबर 2022 में सहायक शिक्षक से पदोन्नत होकर प्रा. शाला पंडोपारा केतका में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं जिला सचिव के पद पर संजय चौबे नियुक्त किये गए हैं वे प्रा. शा. अमगांव सालही, वि. खण्ड रामानुजनगर में प्रधान पाठक के पद कार्यरत हैं। प्राथमिक प्रधान पाठक संघ में इनकी नियुक्ति से हर्ष व्याप्त है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया की जल्द ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर लिया जायेगा तथा कर्मचारी हितों में सक्रिय होकर कार्य करेंगे।
