IMG-20250129-WA0000~2

प्राथमिक प्रधान पाठक संघ के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त हुए- अब्दुल मुक्तदिर व नागेंद्र यादव

                                                                     सूरजपुर/छ. ग. प्राथमिक प्रधान पाठक संघ सरगुजा संभाग के अंतर्गत जिला सूरजपुर में संघ विस्तार करते हुए जिला उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता के समर्थन व संभागीय अध्यक्ष निर्मल भट्टाचार्य की अनुशंसा पर  प्राथमिक शाला उपरपारा डुमरिया, ब्लॉक -सूरजपुर में पदस्थ प्र. पाठक अब्दुल मुक्तादिर एवं प्रा. शाला कोट, ब्लॉक रामानुजनगर में पदस्थ प्रधान पाठक नागेंद्र यादव को संघ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।उन्होंने ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कर्मचारी हितों में सदैव सक्रिय रहने की आशा व्यक्त की है।

उनकी नियुक्ति पर सर्व प्रधान पाठकों में हर्ष व्याप्त है।जिले में संघ का कार्यकारिणी गठन व संगठन का विस्तार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है। संघ के संभागीय अध्यक्ष सरगुजा निर्मल भट्टाचार्य ने बताया की इनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!