नगरीय निकाय चुनाव अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों ने भरा नामांकन दोनों पार्टियों ने किया जीत का दावा

सुरजपुर/ सूरजपुर नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का नामांकन का जमा किया, दोनों ही पार्टियों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन भरा, अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से देवंती साहू और कांग्रेस की ओर से कुसुमलता राजवाड़े चुनाव मैदान में है।

अध्यक्ष पद के साथ ही 18 वार्डों में कांग्रेस भाजपा सहित कई निर्दलीयों ने कलेक्ट्रेट जाकर पर्चा भरा, भाजपा के प्रत्याशियों ने धूमधाम और गाजे बाजे के साथ नामांकन भरा वहीं कांग्रेस प्रत्यासियों ने भी शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन भरा इस दौरान दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नामांकन के पश्चात सभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिए मैदान में उतर चुके हैं और चुनावी माहौल काफी गर्म हो चुका है इस बार अध्यक्ष पद के साथ-साथ पार्षदों का चुनाव भी दिलचस्प होने की संभावना है, कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।
नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान कर मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर देंगे,
शांति पूर्वक चुनाव के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
नामांकन के बाद सभी प्रत्याशियों ने अपनी अपनी जीत का दावा किया है।
