IMG-20250121-WA0013

उल्लास नवभारत साक्षरता का दिलाया गया शपथ

सुरजपुर/ प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (एमडीएम) योजना के तहत विकासखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता 2024 – 25 का आयोजन माध्यमिक शाला जयनगर में आयोजित किया गया इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार पोर्ते के द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता का शपथ दिलाया गया तथा बताया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को साक्षर करने हेतु विकासखंड अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत में साक्षरता कक्षाओं का संचालन स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से कराया जा रहा है आप सभी साक्षरता कक्षाओं में असाक्षरों की उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास करें तथा असाक्षरों को प्रोत्साहित करें विकासखंड परियोजना अधिकारी जयराम प्रसाद के द्वारा बताया गया कि कक्षा दसवीं एवं 12वीं में पढ़ने वाले स्वयंसेवा शिक्षक छात्र-छात्राओं को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में 10- 10 अंक बोनस के रूप में प्रदान किया जावेगा इस अवसर पर संकुल प्राचार्य श्रीमती साफीयाना खलखो प्रधान पाठक एच एन शर्मा बीआरपी सुदर्शन राजवाड़े जन शिक्षक नेल्सन बेक, मनीष के हरि प्रेमचंद लाल सूरज सोनी विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विभिन्न विद्यालयों से मध्यान भोजन बनाने वाली सहायिकाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!