20250120_171230-COLLAGE

नवनिर्वाचित तहसील साहू संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ

सुरजपुर/ जिले के रामानुजनगर में नवनिर्वाचित तहसील साहू संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम के अध्यक्ष राम रतन साहू मुख्य अतिथि जोखन राम साहू जिला अध्यक्ष साहू संघ सूरजपुर विशिष्ट अतिथि गैबी नाथ साहू संतोष साहू के उपस्थिति में सर्वप्रथम माता कर्मा की आरती कर प्रारंभ किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में तहसील साहू संघ रामानुजनगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग शामिल होकर शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जोखन राम साहू ने साहू संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा कार्यक्रम में साहू संघ के वरिष्ठ सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। समारोह के अंत में साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!