
सुरजपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा
सुरजपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के द्वारा कलेक्टर सूरजपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को भोजन अवकाश के दौरान ज्ञापन सौपा गया।केंद्र के कर्मचारीयों एवं पेंशनरों को वर्तमान में 53% महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है जबकि राज्य के कर्मचारीयों एवं पेंशनरों को 50% मंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है फल स्वरुप केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश दिनांक से महंगाई भत्ता में 3% की वृद्धि की जावे, केंद्रीय कर्मचारी एवं अविभाजित मध्य प्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी 240 दिन के स्थान पर 300 दिन का अवकाश नगदी करण आदेश जारी किया जावे, शिक्षक/ लिपिक सहित विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगति दूर करने हेतु समिति गठित का प्रतिवेदन यथाशीघ्र सार्वजनिक किया जावे, प्रदेश के सभी सवर्गों के अधिकारी कर्मचारियों को सेवा काल में चार स्तरीय वेतनमान संबंधी आदेश शीघ्र जारी किया जावे,सभी सवर्गों के लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु निर्देश जारी किया जावे ,संविदा, दैनिक ,अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जावे, तथा मध्य प्रदेश की भांति सेवा सुरक्षा सुनिश्चित किया जावे, शासन द्वारा श्रम सम्मान निधि का भुगतान आदेश पुनश्च सभी विभागों को प्रदान करने हेतु निर्देशित किया जावे, अनुकंपा नियुक्ति से आए लिपिको हेतु पूर्व की भांति कार्यालय प्रमुख, विभागाध्यक्ष एवं अन्य तकनीकी संस्थानों को कौशल परीक्षा हेतु अधिकृत किया जावे, क्योंकि वर्तमान व्यवस्था जटिल एवं सामान्य लोगों के होने के कारण परीक्षा आयोजित नहीं हो पा रही है, सभी विभागों के आकस्मिक निधि से नियमित सेवानिवृत कर्मचारियों को अवकाश नगदीकरण दिए जाने संबंधी आदेश सामान्य प्रशासन विभाग से जारी किया जावे, ताकि कर्मचारियों को बार-बार माननीय न्यायालय के शरण में जाना ना पड़े ,संघ को अभिभाजित मध्य प्रदेश की भांति स्थाई मान्यता जारी किया जावे ,अनुकंपा नियुक्ति हेतु स्वीकृत पद का 10% का नियम पुनः एक बार शिथिल किया जावे ,जिला सूरजपुर में परामर्शदात्री समिति की बैठक आज दिनांक तक नहीं हुआ है जिला स्तर पर अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए अन्य जिलों की तरह माह में दो बार जन दर्शन लगाए जाने के संबंध में सेवा पुस्तिका, पासबुक साधारण अधिकतम स्थिति मातृत्व अवकाश ,संतान पालन अवकाश पर गए कर्मचारियों की वेतन भुगतान अद्यतन की स्थिति कर्मचारियों की विभागीय जांच की प्रक्रिया समय पर पूर्ण किया जाने के संबंध में संघ ने मांग किया है।
ज्ञापन भोजन अवकाश में सौंपा गया इस दौरान जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव मनीष दीपक साहू जिला सचिव महेश पैकरा , श्रीमती ज्योति साधना श्रीवास्तव शिवकुमार पैकरा एवं अन्य कर्मचारी साथी उपस्थित रहे थे।
