IMG-20250117-WA0004

साक्षरता केंद्रों में असाक्षरों की उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास किया जाना चाहिए -कमलेश नंदिनी साहू

सुरजपुर/राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को साक्षर करने हेतु विकासखंड अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत में साक्षरता कक्षाओं का संचालन स्वयं सेवी शिक्षकों के माध्यम से कराया जा रहा है। आप सभी मिलकर साक्षरता कक्षाओं में असाक्षरों की उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास करें ताकि आगामी मार्च माह में आयोजित महा परीक्षा में शत प्रतिशत साक्षर शामिल हो सके। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 2024 25 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के द्वारा मतदाता जागरूकता शपथ दिलाने के समय उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए यह कहा गया कि साक्षरता कक्षाओं में असाक्षरों की उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास किया जाना चाहिए। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक शशिकांत सिंह सहायक संचालक रविंद्र सिंह देव संस्था के प्राचार्य प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों के अलावा स्कूली बच्चे तथा शिक्षक और विकासखंड परियोजना अधिकारी जयराम प्रसाद उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!