समग्र शिक्षक फेडरेशन सूरजपुर का जिला स्तरीय बैठक हुआ सम्पन्न
सुरजपुर/ छ. ग. सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन सूरजपुर का जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष विजय साहू की अध्यक्षता में अग्रसेन स्टेडियम सूरजपुर में संपन्न हुआ। संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा एक दूसरे को नव वर्ष 2025 की मंगलकामना व बधाई देते हुए बैठक का सुभारम्भ किया गया। जिसमें संघ के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया – 1)जिले के अंतर्गत सभी ब्लाकों में कार्यकारिणी गठन की जानकारी 8 दिवस के भीतर जिला को लेटर पैड के माध्यम से सूची उपलब्ध कराएंगे। 2)संगठनात्मक गतिविधियों की गोपनीयता व शर्तो के अधीन कार्य करने पर जोर दिया जावे। 3) संगठन की वार्षिक सदस्यता अभियान पूर्व वर्ष की भांति पुनः चलायी जावे। 4)श्रीमती सोना साहू के क्रमोन्नति मामले को लेकर चल रहे सुप्रीम कोर्ट में पैरवी हेतु समस्त ब्लाकों से सहयोग राशि एकत्रित कर संगठन के माध्यम से संबंधित को सहयोग करेंगे। ताकि सभी शिक्षक lb संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ मिल सके। 5) जिला मीडिया प्रभारी के पद पर पुनः राकेश सेंकराज को मनोनीत कर संगठन का बेहतर संचालन सक्रियता के साथ सुचारु ढंग से कार्य करने व सदस्य्ता ग्रहण कराने का मुख्य कार्यभार सौंपा गया। 6) “समग्र शिक्षक विपदा सहयोग राशि ” योजना के संचालन हेतु संगठन के द्वारा सहयोग करने के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारियों के द्वारा सहमति प्रदान की गयी। बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विजय साहू, देवेंद्र पाण्डेय, जिला सचिव -महेन्द्र राजवाड़े, सह सचिव – शशि भूषण दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष – महेश प्रजापति, लव कुमार सिंह, राम लल्लू सिंह, बृजेश तिवारी, नवल किशोर गुप्ता, विश्वनाथ सिंह,नान्हू राम राजवाड़े, असफाक अली, सुनील कुमार निकुंज, दिनेश गुप्ता, दिनेश अरगल, फूल सिंह, अमोल सिंह, बोस प्रताप सिंह, राजमोहन राम व राकेश कुमार सेंकराज आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
