बैरागी ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ कार्यकारिणी की बैठक,
12 जनवरी को पत्थलगांव में।

सुरजपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिले जैसे सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, जशपुर, बिलासपुर सारंगढ़, शक्ति, दुर्ग राजनंदगांव बिलाईगढ़ कबीरधाम, जिले से गुरुदेव बैरागी ब्राह्मण समाज के कार्यकारी बैठक में उपस्थित होंगे।
मंगल भवन पुरानी बस्ती पत्थलगांव भवन में कार्यकारिणी बैठक संपन्न होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गुरुदेव बैरागी ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ के समाज के सभी लोगों के लिए नाश्ता व भोजन का व्यवस्था रखा गया है।
समाज बंधु रात्रि विश्राम करना चाहते हैं उनके लिए धर्मशाला हरियाणा सदन भवन पत्थलगांव में रखा गया है समाज से अपील की गई है की अधिक से अधिक समाज के लोग उपस्थित होकर प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक को सफल बनाएं। सरगुजा संभाग से जानकी दास वैष्णव महामंडलेश्वर, मुनेश्वर दास वैष्णव, जिला अध्यक्ष,बृज किशोर शर्मा महासचिव, रेवती रमण वैष्णव कोषाध्यक्ष, कृपाल दास वैष्णव जी, चेतमणि दास वैष्णव, मोहन शर्मा, उपाध्यक्ष, रघुनाथ दास वैष्णव, जगतारण दास वैष्णव, कमल दास वैष्णव, नर्मदा नारायण वैष्णव, उदय दास वैष्णव,खिलानंद दास वैष्णव, उदित नारायण वैष्णव, घनश्याम दास वैष्णव,आदि बड़ी संख्या में समाजके लोग उपस्थित रहेंगे। आयोजक मंडल ने समाज के सभी लोगों से इस बैठक में शामिल होने की अपील की है।
