IMG-20261014-WA0013

टीचर्स एसोसिएशन सूरजपुर ने किया शिक्षिका रजनी बरेठ एवं उनके पुत्र सुजल बरेठ की दोहरी हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की माँग

सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सूरजपुर का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर बिश्रामपुर की शिक्षिका रजनी बरेठ एवं उनके पुत्र सुजल बरेठ की निर्मम हत्या की घटना अत्यंत हृदयविदारक, दुखद एवं चिंताजनक बताया है एवं आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है ।

जिलाध्यक्ष भूपेश सिंह ने बताया कि इस घटना से न केवल पीड़ित परिवार, बल्कि संपूर्ण शिक्षक समाज एवं क्षेत्र के नागरिकों में गहरा दुःख, आक्रोश और असुरक्षा की भावना व्याप्त हुआ है।
एक शिक्षिका समाज में ज्ञान, संस्कार और मानवीय मूल्यों का संचार करने वाली महत्वपूर्ण कड़ी होती है। शिक्षिका रजनी बरेठ के साथ उनके पुत्र सुजल बरेठ की हत्या की घटना ने शिक्षक समुदाय को भीतर तक झकझोर दिया है। शिक्षकों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि ऐसी जघन्य घटना हो कैसे जा रही है घटना का सूक्ष्म जांच कर के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में खड़ा किया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून के प्रति विश्वास बना रहे।

शिक्षक समाज यह अपेक्षा करता है कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर प्रकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निष्पक्ष एवं प्रभावी जाँच सुनिश्चित करेगे । अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी से ही पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सकेगा तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

अतः मामले की निष्पक्ष, गंभीर एवं त्वरित जाँच सुनिश्चित की जाए।
उपलब्ध साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
पीड़ित परिवार को आवश्यक सुरक्षा, सहायता एवं न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया जाए।

आरोपियों को गिरफ्तार कर सूक्ष्म साक्ष्यों के आधार पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
प्रकरण में की जा रही पुलिस कार्रवाई की प्रगति से पीड़ित परिवार को नियमानुसार अवगत कराया जाए।
शिक्षक समाज कानून-व्यवस्था एवं न्याय व्यवस्था में पूर्ण विश्वास रखता है ।

संगठना के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षिका रजनी बरेठ एवं उनके पुत्र सुजल बरेठ को न्याय दिलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षक समाज की भावना एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए हमारी माँगों पर शीघ्र कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करेंगे ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेश सिंह , सुविन्द गुर्जर,चन्द्र विजय सिंह,विजेंद्र साहू, मिथिलेश पाठक ,पीतांबर मराबी,नागेन्द्र सिंह, चन्द्रदेव चक्रधारी, जितेन्द्र सिंह,बिनोद केराम ,रामबरन सिंह,संतोष कुमार मरकाम,रोशन सिंह कंवर,प्रेम प्रकाश कुशवाहा ,अनुज राजवाड़े इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!