20260927_195820-COLLAGE

सूरजपुर ब्रेकिंग: दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल—एक का पैर तो दूसरे का हाथ टूटा

सूरजपुर/ जयनगर थाना क्षेत्र से इस वक्त सड़क हादसे की खबर सामने आई है। केनापारा स्थित महामाया मंदिर के पास रविवार शाम करीब 7:30 बजे बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों युवक घायल हुए हैं, जिनमें एक के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है, जबकि दूसरे के हाथ में चोट आई है।

जानकारी के अनुसार, बृज भूषण गुप्ता और रवि राजवाड़े बाइक से अंबिकापुर की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान केनापारा महामाया मंदिर के पास अचानक गौवंश के सड़क पर आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए।

हादसा इतना अचानक हुआ कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सड़क पर गिरने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग को 112 इवेंट प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात आरक्षक प्रमेन्द्र शर्मा और जयनगर थाने से राम राजवाड़े मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए दोनों घायलों को सड़क से उठाकर उपचार के लिए विश्रामपुर अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि हादसे में एक युवक का पैर टूट गया है,जबकि दूसरे के हाथ में फ्रेक्चर बताई जा रही है। दोनों का विश्रामपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

फिलहाल हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

वहीं सड़क पर अचानक गौवंश के आ जाने से हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशियों से होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!