oplus_131074
शहर में मुस्लिम एकता मंच का गठन, समाजहित में एकजुट होकर काम करने का लिया संकल्प

सूरजपुर/ शहर के सभी वार्डों में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंगलवार को बैठक कर ‘मुस्लिम एकता मंच’ का गठन किया। समाज के सम्मानित लोगों की मौजूदगी में हुई बैठक में आपसी एकता, संगठन को मजबूत करने तथा समाजहित से जुड़े कार्यों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मंच की कमेटी के गठन, पदाधिकारियों एवं सदस्यों की भूमिका तथा आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने समाज के लोगों को एकजुट करते हुए आपसी सहयोग और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में संरक्षक के रूप में मो. सफीक, सलीम खान, सैय्यद नसीम और सानूल हक को जिम्मेदारी दी गई।
वहीं अध्यक्ष इकबाल खान, उपाध्यक्ष अब्दुल आकिब (सिंटू),मो0 इम्तियाज खान,सैय्यद इदरीश,मोहम्मद ताजुद्दीन एवं को कमेटी में जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा कोषाध्यक्ष फिरोज खान तथा सचिव फिरोज खान को बनाया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि मंच की कमेटी का आगामी दिनों में विस्तार किया जाएगा तथा समाज के अन्य लोगों को भी संगठन से जोड़ा जाएगा।

मंच के गठन का उद्देश्य समाज के लोगों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देते हुए समाजहित से जुड़े कार्यों को संगठित रूप से आगे बढ़ाना बताया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने संगठन को मजबूत बनाने और सभी वर्गों के बीच आपसी भाईचारे के साथ सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की।
